प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के शहाबपुर गांव निवासी शिवमोहन यादव ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। दहेंगरीजमालपुर गांव में अपनी मां गुलाबकली के नाम जमीन का बैनामा लिया था। उसी जमीन पर पिलर लगाकर तार लगाया था। नौ जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने उसके पिलर तार को तोड़कर अवैध कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शिव मोहन की तहरीर पर पुलिस ने श्रीमती पत्नी धीरेन्द्र, माया देवी, ललिता यादव पुत्री मोहन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...