प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के हिरई का पुरवा गांव निवासी रामसुख पटेल ने पुलिस को तहरीर दी कि नौ अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे उसके पट्टीदार खेत की मेड़ से सटाकर पिलर लगाकर तार बांध रहे थे। जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। जब उसके बेटे काशी प्रसाद ने तार लगाने से रोका तो आरोपी गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। रामसुख बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामबाबू पटेल, मल्खे पटेल, जगन्नाथ पटेल और शिवा पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जबरन फसल काटने से मना करने पर पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...