प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के देवीगढ़ बेंती गांव निवासी शिवपति देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 31 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे उसके परिवार के ही कुछ लोग उसके 80 वर्षीय ससुर वंशीलाल को गालियां देते हुए मारपीट रहे थे। उसके 50 वर्षीय पति राजेन्द्र पिता को बचाने गए तो आरोपियों ने उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता शिवपति की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव, जीतलाल, लक्ष्मी, उमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...