प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव निवासी बाबूलाल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। 17 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में बोरी में मिट्टी भरकर रख दिया। उसी को वह और उसकी बेटी पुष्पा हटाने लगे तो आरोपी गालियां देते लाठी-डंडा, ईंट से मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित बाबूलाल की तहरीर पर पुलिस ने किशन, श्यामजीत, कोमल, बीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...