प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय शुक्रवार सुबह बाबा हौदेश्वरनाथ धाम के गंगा घाट पहुंचे। पितरों को तर्पण करने के पहले केश दान किया, गंगा की धारा में डुबकी लगाकर शुद्ध हुए। आचार्य मोहित मिश्रा के वैदिक मंत्रों के बीच एएसपी ने अपने पितरों को पिंडदान, तर्पण आदि का वैदिक कर्म सम्पन्न किया। शिव मंदिर में पहुंचकर विधि विधान से भगवान शिव का पूजन किया। बाबा हौदेश्वरनाथ धाम के मेला कंट्रोल रूम में बैठक कर 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा, पुजारी धुन्ना गोंसाई आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पितृ विसर्जन के बाद नवरात्र की तैयारी तेज यह भी पढ़ें- नवरात्रि की कलश स्थापना में न करें ये गल...