Pratapgarh Kunda News: पानी भरने के विवाद में परिवार को पीटा, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थानाक्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी कुलदीप सरोज की पत्नी सुचिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि आठ सितम्बर की शाम करीब सात बजे वह सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी मोहल्ले के लोग उसे पानी भरने से रोकने लगे। उसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपितों ने गालियां देते हुए पीटा। उसकी बहन प्रिया उसे बचाने लगी तो उसे भी बेरहमी से पीटा और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर पटक दिया। उसके पति कुलदीप ने घटना का विरोध किया तो उनको भी धुना और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता सुचिता की तहरीर पर पुलिस ने मिन्ते उर्फ नन्दलाल सरोज, सन्तोष, गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.