प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी बरातीलाल का 30 वर्षीय बेटा पुत्तालाल गुरुवार को किसी काम से जा रहा था। तभी पड़ोसी टुल्लू पंप चलाए था जिसका पानी बाहर बह रहा था। उसने अनावश्यक पानी बहाने से रोका, जिससे पड़ोसी ने नाराज होकर उसपर हमला कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। एसओ राहुल गौतम ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...