Pratapgarh Kunda News: पानी के विवाद में मां-बेटे को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ बाबागंज गांव निवासी गीता देवी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 21 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे उसका बेटा शुभम सोनकर नल पर पानी भर रहा था। तभी पानी के विवाद में गांव के ही कुछ लोग उसे डंडे से पीटने लगे। उलाहना देने पर आरोपियों ने उसको भी मारा पीटा और आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर श्रवण सोनकर, सत्यम सोनकर, कृष्णा सोनकर, संतोष सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.