Pratapgarh Kunda News: पाइप चोरी के आरोप में युवक पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल दुबे (देवली) निवासी अतुल कुमार दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 12 अक्तूबर की शाम वह खेत गया था। खेत में सिंचाई के लिए लगी पाइप गायब थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के नखासा निवासी मन्नु उसकी पाइप चोरी कर ले गया है। आरोपी से पूछताछ का पीड़ित ने वीडियो भी बना लिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.