प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर मौली गांव निवासी बृजेश की 29 वर्षीय पत्नी कुसुम लता शनिवार शाम करीब सात बजे घर में काम कर रही थी। तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। नगर पंचायत कुंडा के पुराना कुंडा मोहल्ला निवासी नीरज के पांच वर्षीय बेटे रुद्र साहू को शनिवार रात करीब दस बजे सोते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। काजीपुर गांव निवासी कलेसर के 50 वर्षीय बेटे कमल नाथ यादव को शनिवार रात करीब 11 बजे लघुशंका जाते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। बसहीपुर गांव निवासी बृजेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी को रविवार सुबह करीब छह बजे काम करने के दौरान बहच्छू ने डंक मार दिया। चौंसा गांव निवासी रामराज सिंह के 36 वर्षीय पत्नी संगीता सिंह को रविवार को करीब 11 बजे काम करने के दौरान बिच्छू ने ...