Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने पर चार के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थानाक्षेत्र के बहरामई गांव निवासी शुभम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने गंदगी फैली थी। जिसे उसने 16 अक्तूबर को साफ कराया था। सफाई कराने को लेकर 17 अक्तूबर की सुबह पड़ोसियों ने उसे, उसकी बुआ गीता देवी, चाचा ज्ञानेन्द्र कुमार, पिता अरविन्द कुमार को मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित शुभम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, सुजीत, पवन व अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.