Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने पर एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय में वाद दायर किया। 25 नवम्बर 2025 को गांव के खलिहान की खाली जगह में खूंटा लगाकर बकरी बांध रही थी। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता करते हुए उससे मारपीट करने को भिड़ गए, कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने उसकी मां और भाई पहुंचे तो उनको भी जाति सूचक गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दीपक तिवारी, गोविन्द तिवारी, शकुंतला तिवारी, पूनम तिवारी, अजय तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.