प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। सर्राफ के निमंत्रण में जाने के बाद परिवार के ही लोगों ने आलमारी तोड़कर नकदी और जेवर की चोरी की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके कब्जे से 81,200 रुपये, जेवर और कार बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। जेठवारा के डेरवा बाजार निवासी हरिओम कौशल 21 सितंबर की शाम सराफा की दुकान बंद करने के बाद जेवर और नकदी घर की आलमारी में रखकर निमंत्रण में चला गया। देररात लौटा तो देखा कि आलमारी टूटी थी। नकदी और जेवर गायब थे। पीड़ित की सूचना पर केस दर्ज कर एसओ नरेंद्र सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर लिया। बुधवार शाम बाजार के पास से ही दो आरोपियों को कार से जाते समय गिरफ्तार क...