प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पंचायत रानीगंज में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल भरा रहा। कथा व्यास रामानुजाचार्य स्वामी जगद्गुरु राघवाचार्य ने ऋषि कर्दम और देवहूति के पावन चरित्र का वर्णन प्रस्तुत किया। माता देवहूति का पुत्र कपिल भगवान से किया निवेदन बड़ा भावुक रहा। प्रसंग में बताया कि ​भगवान कपिल ने कहा कि विषय स्वप्न में अपूर्ण है, उन्हें पाकर हम पूर्ण कैसे हो सकते हैं। जीवन में परिपूर्णता तभी आएगी जब हम परिपूर्ण से जुड़ेंगे, और परिपूर्ण तो केवल प्रभु हैं। उन्होंने ध्रुवचरित्र, ध्रुवजी का घर प्राप्ति, राजा अंग की कथा, प्रभु महाराज का आविर्भाव, प्रियव्रत चरित्र, भगवान ऋषभदेव की कथा, महाराज भरत का चरित्र, जड़भरत आदि का प्रसंग सुनाया। ​मुख्य ...