प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के बदली का पुरवा गांव निवासी रजनी देवी पुत्री लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। वह और उसका पति जीतलाल निवासी मनऊ का पुरवा मौली कुंडा अपने मायके में ही रहते हैं। आरोप है कि पति आए दिन नशे में धुत आकर आता है और उससे अभद्रता करता है। 17 सितम्बर की रात करीब 11.30 बजे घर आया और पहुचंते ही बेल्ट-लाठी से उसे जमकर पीटा। जिससे उसका सिर फट गया, गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसका इलाज कराया। पीड़िता रजनी की तहरीर पर उसके पति जीतलाल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...