प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सबमर्सिबल पंप चालू करने गई पत्नी करंट की चपेट में आ गई। यह देख बीच-बचाव करने गए पति को करंट लग गया और पत्नी करंट से छूट गई। लेकिन पति की करंट ने जिंदगी छीन ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इलाके के गोड़वा (कुंभीआइमा) निवासी 65 वर्षीय भागीरथ मौर्य के घर के सामने सबमर्सिबल पंप लगा है। सोमवार को सुबह 11 बजे करीब भागीरथ की पत्नी 60 वर्षीय रामपति सबमर्सिबल पंप चलाने गई। जैसे ही बटन दबाया कटे तार से उतरे करंट से वह चपेट में आ गई। यह देख पति भागीरथ बीच-बचाव करने गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने दोनों को करंट से अलग किया और आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी सांगीपुर गए। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना से पर...