Pratapgarh Kunda News: पति समेत पांच पर प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के लोहंगपुर गांव निवासी रामबली की बेटी संजू देवी का विवाह 3 मार्च 2019 को नगर कोतवाली के सगरा निवासी नवनीत के साथ हुआ था। उसे एक बेटा और दो बेटियां है। आरोप है की शादी के बाद से ही पति, सास और ननद शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 30 मई 2024 को ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारापीटा तो वह अपनी मां के साथ मायके चली आई। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति नवनीत, सास विमला, ननद सुमन, किरन और रूपा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.