Pratapgarh Kunda News: पति समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के बीजूमऊ निवासी सावित्री पत्नी बलकरन कोरी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 24 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे पति, सास समेत चार लोगों ने घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यूपी 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.