Pratapgarh Kunda News: पति की मौत के माहभर बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भनईपुर गांव के एक व्यक्ति की मौत के माह भर बाद उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मायके वालों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। भनईपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश उर्फ लाल एक कंपनी में काम करते थे। बॉयलर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक माह पूर्व उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से उनकी पत्नी पुष्पा बीमार रहने लगीं। मायके वाले उन्हें इलाज के लिए जौनपुर के सिंगरामऊ स्थित अपने घर ले गए थे। रविवार को पुष्पा की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर भनईपुर पहुंच गए। मृतका के चाचा मेवालाल की मांग पर एसओ राकेश चौरसिया ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.