प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मुजाही बाजार स्थित टेंट हाउस में बुधवार देर रात आग लग गई। दो मंजिला भवन में संचालित टेंट हाउस का सामान जलने से आग की लपटें बाहर निकलने लगी। आग बेकाबू होते देख फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अनदेवरी गांव निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा इलाके के मुजाही बाजार स्थित दो मंजिला भवन में टेंट हाउस संचालित करते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे टेंट हाउस से धुआं उठने लगा तो बाजार के लोगों ने शिवकुमार को फोन कर जानकारी दी। वह पट्टी फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने रानीगंज और जिला मुख्यालय से भी गाड़ियां बुला लीं। फायर ब्रिगेड की ग...