प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के परसनी गांव निवासी 30 वर्षीय हरिश्चंद्र बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में फर्राटा पंखा लगा रहा था। बताया गया कि पंखा लगाने के दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ा। यह देख घर में मौजूद परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन हरिश्चंद्र को लेकर सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीए...