प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मदाफरपुर के अतरसंड में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित समर्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के 100 प्रधानाध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, प्रभावी शैक्षिक नेतृत्व विकसित करना और विद्यार्थियों के अधिकतम स्तर में सुधार लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह और प्रशिक्षण प्रभारी अमरेंद्र कुमार मिश्र की प्रमुख भूमिका रही। डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन, शैक्षिक नेतृत्व, शिक...