प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: टेउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को समारोह हुआ। इसमें विद्यालय के प्रतिभावान और सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के निदेशक रंजन सिंह एवं प्रिंसिपल समीना अख्तर ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र वंश विक्रम सिंह, सक्षम पांडेय और निष्कर्ष मिश्र को विशेष रूप से सम्मानित किया। साथ ही खेल के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी नवाजा। गोला फेंक (बालक वर्ग) में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक,चक्का फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले आदित्य मिश्र और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाले नवीन शुक्ल को मेडल व उपहार देकर बधाई दी गई। यह भी पढ़ें- वनस्थली पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए होनहार खिल...