प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। प्रयागराज परिक्षेत्र के आरएम परिवहन रवींद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को अंतू में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से बस अड्डे के निर्माण की डिजाइन, गुणवत्ता, निर्माण संबंधी अन्य जानकारी ली। इस मौके पर प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, राकेश सिंह, सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...