प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जलजीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी की चहली खोलते समय अचानक भरभराकर गिर गई। उसमें लगा बांस खिसकते देख मजदूर भाग खड़े हुए। बगल के रास्ते गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटे और मासूम घायल हो गए। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। बिहार ब्लॉक के बारौ गांव मे जलजीवन मिशन की टंकी का निर्माण चल रहा है। मंगलवार अपराह्न तीन बजे मजदूर टंकी में ऊपर तक बंधी चहली खोल रहे थे। तभी वह भरभराकर गिर गई। मजदूरों ने तो भागकर जान बचा ली। टंकी के बगल के रास्ते से गुजर रहे बाघराय थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी सदाशिव धुरिया का 27 वर्षीय बेटा आलोक धुरिया उसकी 52 वर्षीय मां पूनम देवी और पांच वर्षीय बेटा देव उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त ...