प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी विनोद कुमार गुप्ता का ई-रिक्शा लोडर मंगलवार को कुंडा निवासी 40 वर्षीय रामू गौतम पुत्र रामलखन लेकर निकला था। वह बिहार से खाली कैरेट लादकर हीरागंज जा रहा था। जैसे ही वह महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव के सामने पहुंचा। डंपर को पास देने के चक्कर में अचानक ई-रिक्शा से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। ई-रिक्शा पलटते देख आसपास के लोग दौड़े और उसे बाहर निकाले तो चालक बाल-बाल बच गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ई-रिक्शा का नाले से बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...