Pratapgarh Kunda News: नाराज होकर घर से निकला छात्र लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के इंटौरा गांव निवासी इन्द्रलाल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उसका 14 वर्षीय बेटा शान यादव कक्षा 8 का छात्र है। 31 अक्तूबर को घर पर खेल रहा था। उसकी मां ने पढ़ने के लिए कहा, नहीं माना तो पिता से शिकायत की बात कही। इसी बीच करीब 7:30 बजे शाम को वह अचानक घर से साइकिल लेकर निकला तो वापस नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं लौटने पर जब उसकी खोजबीन करते कुंडा नगर स्थित अपने दुकान पर उसकी बेटे की साइकिल खड़ी मिली लेकिन वह नहीं मिला। बेटे के लापता होने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हैं। पीड़ित इन्द्रलाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.