प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय सैद खां गांव के पास निकली खिदिरपुर रजबहा में रविवार देर शाम अधेड़ का शव नहर पुल के पास अटका मिला। राहगीरों की खबर पर पुलिस पहुंची तो शव को बाहर निकलवाया। 55 वर्षीय अधेड़ के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह का कहना है अधेड़ का शव कहीं बाहर से बहकर आया और पुल में फंस गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...