प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे दस दिवसीय शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर श्री नवदुर्गा पूजा समिति दीवानगंज और शीतलागंज बाजार की संयुक्त बैठक राम जानकी मंदिर शीतलागंज में हुई। बैठक में दीवानगंज बाजार अध्यक्ष अमित जायसवाल और शीतलागंज बाजार अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि पंडाल स्थापना, लाउडस्पीकर और जागरण कार्यक्रम के संचालन के लिए एसडीएम पट्टी, दिलीपपुर पुलिस, कंधई पुलिस को सूचना देकर आवश्यक अनुमति ली जाएगी। इस दौरान पंडाल की साज-सज्जा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में महेश कुमार गुप्ता, गुलाब चंद्र पटवा, संजय पटवा, विजय चंद्र गुप्ता, शिव शंकर जायसवाल, आशीष कुमार जायसवाल, अमृत लाल जायसवाल, लालता प्रसाद सोनी, आशीष कुमार ...