प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। ननिहाल आए नवोदय के छात्र की फिसल कर नहर में गिरने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शव मिला तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हथिगवां थाना क्षेत्र के भदसिव किलहनापुर गांव निवासी राम कैलाश यादव का 17 वर्षीय बेटा उज्ज्वल नवोदय विद्यालय में इंटर का छात्र है। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपनी नाना तुलसीराम यादव के घर फूलपुर देवरपट्टी बाघराय आया था। मंगलवार शाम वह घर से शौच जाने को कहकर निकला तो पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार को करीब 11 बजे उज्ज्वल का शव हवेली के पास शारदा सहायक जलशाखा प्रयागराज की टूटे पुल के पास फंसा मिला। छा...