प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिन पहले घर से लापता युवक का शव सोमवार शाम पीली नदी में झाड़ी में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा के ढकवा नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 सोनपुरा निवासी 34 वर्षीय रविवंश शर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह लोडर से बर्फ बेचता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। तीन दिन पहले घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। सोमवार शाम उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर अतरौरा मीरपुर में सुल्तानपुर से आकर इब्राहिमपुर में गोमती नदी में मिलने वाली पीली नदी के किनारे मिला। यह भी पढ़ें- Chapra News: मही नदी में डूबे युवक का मिला शव,घर में मचा कोहराम शव बबूल की झाड़ी में फंसा था। शाम को शव देखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। प...