Pratapgarh Kunda News: नदियों-नालों से दूर रहने का सिंचाई विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदियों, नालों के पास न जाने की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2 आशुतोष सारस्वत ने बताया कि अत्यधिक एवं लगातार वर्षा के कारण विभिन्न नालों एवं नदियों के सम्पूर्ण कैचमेंट क्षेत्र से बड़ी मात्रा में वर्षाजल छोटे-बड़े नालों के माध्यम से प्रवाहित हो रहा है। लगातार वर्षा के कारण नालों एवं जल निकासी मार्गों में पानी लगभग पूर्ण क्षमता से प्रवाहित हो रहा है। विशेष रूप से बकुलाही नदी से जुड़े कैचमेंट क्षेत्रों और बड़े नालों/ड्रेनों के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। अत्यधिक जलप्रवाह को देखते हुए लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें तथा नालों, नदियों एवं जल निकासी मार्गों के समीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.