प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 16 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक छठ गीतों और छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। घाट पर महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महापर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई, घाट की सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर पंचायत ढकवा की प्रशासक एवं एसडीएम न्यायिक सीमा भारती भी छठ घाट पहुंचीं और व्रती महिलाओं के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न इस दौरान...