प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई है। उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा आठ की छात्रा है, घर पर थी। 26 जून की सुबह पांच बजे घर में जमीन खरीदने को रखे दो लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात आदि लाखों का सामान लेकर चली गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि राजन नाम का शख्स बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राजन निवासी धमैयापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...