प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के ढोड़वा स्वरुप गांव निवासी अतुल कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कुंडा नगर पंचायत के कुछ लोग प्लॉटिंग का काम करते हैं। 16 मई 2019 को एक प्लॉट उसने खरीदा। जिसमें एक लाख रुपये का चेक 23 मई 2019 को, दो लाख रुपये चेक और दो लाख रुपये इकरार नामा करते समय लिया। 90 हजार रुपये बैनामा के समय दिए जाने की बात तय हुई। किसी कारणवश बैनामा नहीं होने पर नोटरी लिखी गई। कुछ दिन बाद नोटरी लिखने वाले की मृत्यु हो गई। इससे बाकी लोग मुकर गए न वह पैसा वापस दे रहे हैं न बैनामा लिख रहे हैं। पीड़ित अतुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने माधोराम, दिनेश, कमलेश कुमार पटेल, फूलचन्द पटेल, सुरेश कुमार, राम सजीवन, प्रेमचन्द्र अग्रहरि, वेद प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्...