प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: दयालगंज बाजार। बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी और धोखाधड़ी कर 60 हजार फाइनेंस करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने एसी इनवर्टर और बैटरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने संजय कुमार गौतम पुत्र गोपी गौतम निवासी मडॉरा थाना आसपुर देवसरा के ऊपर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैफाबाद वाराणसी-लखनऊ हाईवे के नगर छतौना रोड के पास से आरोपी संजय कुमार गौतम को एक इनवर्टर, बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। आसपुर देवसरा देवसरा अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...