प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई करा रहे बुजुर्ग किसान पर सोमवार शाम खेत में ही सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। कोहंडौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णकांत द्विवेदी के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। वह भी खेत के पास मौजूद थे। तभी एक सांड़ खेत में घुस गया। कृष्णकांत उसे खेत से बाहर भगाने लगे। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। मजदूरों ने दौड़कर सांड़ को भगाया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सांड़ के हमले में धान की पौध काट रहा किसान गंभीर रूप से घायल परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर...