Pratapgarh Kunda News: धान की रोपाई करने गई किशोरी को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थानाक्षेत्र के टेकी पट्टी बिहार गांव निवासी फूलचन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 8 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उसकी बेटी पूजा गौतम गांव की महिलाओं के साथ यशवंत बहादुर सिंह के खेत में धान की रोपाई करने गई थी। इसी बीच यशवंत बहादुर सिंह खेत की ओर आए तो सब लोगों को मेड़ पर बैठा देख डंडा लेकर जाति सूचक गालियां देते हुए दौड़ा लिया। उसकी बेटी पूजा गौतम को पकड़कर डंडे से मारने लगे। बेटी के शोर मचाने पर कुछ लोग बीच बचाव करने को वापस लौटे तो उनको भी गालियां देते हुए मारने को दौड़ा लिया, मारपीट की। मारपीट से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। फूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने यशवंत बहादुर सिंह उर्फ छेदी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.