प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के नरायनपुर व लाला का पुरवा (जेवईं) में हरा महुआ का पेड़ काटने की शिकायत हुई। जांच को पहुंची वन विभाग की टीम ने रायबरेली के सलोन निवासी ठेकेदार मो. मुकीम खान पर आठ हजार सांगीपुर के भोजपुर निवासी ठेकेदार मो. इद्रीश खान पर साढ़े आठ हजार रुपये का जुर्माना किया है। कालाकांकर रेंज के फारेस्टर अमितांशु त्रिपाठी ने बताया कि दोनों हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...