Pratapgarh Kunda News: दो साल से टूटी पुलिया का नहीं हो रहा निर्माण
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मां बेल्हादेवी धाम रेलवे स्टेशन के पास से पूर्वी सहोदरपुर वार्ड जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया दो साल से टूटी है। पुलिया रेलवे की होने के कारण नगर पालिका इसका निर्माण नहीं करा रही है। पुलिया जर्जर होने के कारण कई बार लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद रेलवे ने भी ध्यान नहीं दिया। पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने भी पुलिया निर्माण के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज उधर से सैकड़ो लोगों का आना जाना है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं जा पातीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.