प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर लरु गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ने किसी बात से नाराज होकर मंगलवार शाम करीब सात बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के नजा का पुरवा बछन्दामऊ गांव निवासी किशन लाल की 30 वर्षीय पत्नी उमा ने पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार रात को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उनको सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उमा की तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...