Pratapgarh Kunda News: दो घरों से ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला फुलवारी गांव में शनिवार रात छत की ओर से दो घरों में घुसे चोर नकदी सहित जेवर समेट ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। उक्त गांव निवासी धर्मराज के परिवार के शनिवार रात करीब 12 बजे सो गए। सुबह धर्मराज की बेटी सोकर उठी तो देखा एक युवक उसके घर से निकलकर भाग रहा था। कमरे में देखा तो पांच हजार रुपये और जेवर चोरी हो गए थे। एक अटैची टूटी हालत में छत पर मिली। धर्मराज की पत्नी सरोजा देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इसी गांव के राम आधार हरिजन के भी घर में चोर रात को छत की ओर से घुस गए। वे बक्से का ताला तोड़कर जेवर, बर्तन, कपड़े उठा ले गए। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.