प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के रामनगर कोल (मुस्तफाबाद) निवासी नीलेन्द्र यादव उर्फ पप्पू को पुलिस ने गुरुवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चाचा देशराज यादव की बाइक क्षतिग्रस्त करने व असलहे से जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज था। आरोपी मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसके साथ ही देवी का पुरवा (मुस्तफाबाद) निवासी रामपाल को पुलिस ने गुरुवार सुबह घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामपाल चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...