प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कस्बे के उमापुर मार्ग पर स्थित इंटर कॉलेज के पास से गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चार देसी बम बरामद किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी उदयपुर थाने के कुरैसिन का पुरवा (राहाटीकर) निवासी मो़ साबिर खान उर्फ कल्लन है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...