प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। गंगा पुल पर स्कूटी लावारिश खड़ी कर लापता हुए कौशाम्बी के कारोबारी को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। पूरे दिन एनडीआरएफ की टीम पूरे दिन गंगा में लापता कारोबारी की तलाश में जुटी रही लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालती रही। कारोबारी गंगा में कूदा या कहीं लापता हो गया इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका। मूलरूप से भरवारी के खल्लाबाद निवासी मो.नदीम कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के चकवान में परिवार समेत रहता है। चकवान चौराहे पर ही उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह स्कूटी से घर से निकला तो मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसकी स्कूटी लावारिश हालत में मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गंगा पुल पर खड़ी मिली। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: ...