प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के बाद से फरार होने के कारण एसपी ने आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पश्चिम का पुरवा डंडौली गांव निवासी अमित पटेल पर आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अमित पटेल के खिलाफ 22 जून 2026 को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक भूकर ने दस हजार...