प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मायके आई विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के सपा जिलाध्यक्ष गुड्डन राज पासी घटना के बाद से फरार है। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने गुरुवार शाम गुड्डन राज पासी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कुंडा कोतवाली के एक गांव की विवाहिता अपने मायके आई थी। 27 अक्तूबर की शाम वह बाग की ओर गई तो आरोप है कि सपा अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डन राज पासी ने उससे छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसे धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 29 अक्तूबर को आरोपी गुड्डन राज पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा विधिक कार्रवाई की। घटना के बाद से ही गुड्डन राज पासी के फरार है। उसी मामले को ...