प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कस्बे में मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां अभी से परवान चढ़ने लगी हैं। श्री नवदुर्गा पूजा समिति मेला ग्राउंड की ओर से शुक्रवार शाम पितृपक्ष शुरू होने से ठीक पहले पूजा पंडाल स्थल पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। झंडा लगाने की पारंपरिक रस्म के साथ ही क्षेत्र में नवरात्र के आयोजनों का आधिकारिक शुभारंभ हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, झांकियों और दर्शन की सुगम व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर राजू मोदनवाल, दुर्गा मोदनवाल, आदित्य, मोनू सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...