प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दुकान लगाने के विवाद में सुबह युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की दूसरी घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी घनश्याम केसरवानी के 22 वर्षीय बेटे सुधीर केसरवानी को गुरुवार सुबह दुकान लगाने को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज पड़ोसी युवक ने गालियां देते हुए गुस्से में गाड़ी के शॉकर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भं...