Pratapgarh Kunda News: दुकान पर बैठे युवक पर धारदार हथियार से हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। थाना क्षेत्र के रॉकी निवासी शिवम सिंह शनिवार रात करीब नौ बजे गांव में स्थित किराना की दुकान पर बैठा था। आरोप है इसी बीच गांव के ही तीन लोग पहुंचे और कहासुनी करते हुए उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमलाकर उसे जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.